हार्ट ब्लॉक होने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:58

हार्ट ब्‍लॉकेज के कारण-

कुछ लोगों में जन्‍म से ही हार्ट ब्‍लॉक की समस्‍या होती है, इस स्थिति को जन्‍मजात हार्ट ब्‍लॉक कहा जाता है। यदि गर्भस्‍थ शिशु का हृदय ठीक तरह से विकसित न हो तो शिशु जन्‍म से ही हार्ट ब्‍लॉकेज से ग्रस्‍त होता है।

जन्‍मजात के अलावा हृदय के इलेक्ट्रिक सिस्‍टम को प्रभावित करने वाली किसी सर्जरी, जींस में बदलाव, हार्ट अटैक से हृदय को क्षति पहुंचने, धमनियों में रुकावट, हृदय की मांसपेशियों में सूजन और हार्ट फेलियर के कारण हार्ट ब्‍लॉक हो सकता है।
कई बार किसी दवा के कारण भी हार्ट ब्‍लॉकेज हो सकता है। इस परिस्थिति में दवा की खुराक या इसकी जगह कोई अन्‍य दवा देकर स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info